आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 30.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना जीयनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजुद थे, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नवत दिशा-निर्देश दिये गये-
थाना जीयनपुर का वार्षिक निरीक्षण
1. वांछित/ पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही यथा गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन/NBW/82/83 की कार्यवाही की जाय।
2. अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री/भण्डारण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय।
3. काफी मात्रा में लावारिस वाहन अनावश्यक रूप से थाना परिसर में खड़े है, नियमानुसार कमेटी का गठन कर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
4. सभी विवेचकों के साथ गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विवेचनाओं को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने हेतु निर्दशित किया गया।
5. अपराध व अपराधीयों पर अंकुश लगाने हेतु मऊ बार्डर सिमाओं पर समय-समय पर स्थान बदलकर प्रभावी चेकिंग की जाय
7. आरक्षी बैरक के सामने स्नानागार की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
8. इन्सास राइफल खोलने व जोड़ने हेतु 25 से0 का समय प्रदान करते हुए कहां गया। जिसमें आरक्षी आशु सिद्दकी द्वारा 25 से0 के अन्दर सिखे हुए तरीके से खोला व जोड़ा गया जिसके लिए आरक्षी के उत्साहवर्धन हेतु 1500 रुपये से पुरस्कृत किया गया। आरक्षी जितेन्द्र यादव द्वारा 25 से0 में खोला व जोड़ा गया जिनको उत्साहवर्धन हेतु 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया तथा महिला आरक्षी अन्नु यादव द्वारा 25 से0 में खोला जोड़ा गया जिनको उत्साहवर्धन हेतु 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
9. सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें किसी के द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गयी।
10. ग्राम प्रहरियों के साथ सम्मेलन किया गया जिसमें उनके गांव के अवांछनीय गतिविधियों के सम्बन्ध में वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा अपराध के सम्बन्ध में बाते बतायी गयी जिसके सत्यता के सम्बन्ध में रजिस्टर न0 8 को चैक किया गया जिसमें उनके द्वारा बतायी गयी बाते प्रमाणित पायी गयी।
11. उपस्थित 16 ग्राम प्रहरियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु कपड़े का साफा प्रदान किया गया। इसी प्रकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी संतोष यादव द्वारा किये गये साफ सफाई/ अच्छे कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।