आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मैना मैना देवी पीजी कॉलेज बैदौली में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलामंत्री नागेंद्र पटेल ने छात्र छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर शुरुआत की गई।
उसके बाद आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।
इस मौके पर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि नागेंद्र पटेल ने युवाओं के प्रति सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत करते हुए कहा कि- सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसी अंतर्गत बच्चों को टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं।
वही विशिष्ट अतिथि विजय पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ ने कहा कि छात्राओं को टेबलेट मिलने के बाद तकनीकी रूप से इनको ज्ञान मिलेगा। जिसके बाद वह देश दुनिया के बारे में और अधिक समझ पाएंगे।
प्राचार्य डॉ उपेंद्र सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि टेबलेट के माध्यम से हमारी छात्राएं तकनीकी शिक्षा का व्यापक अध्ययन कर सकेंगी और देश दुनिया की जानकारी वह टेबलेट के माध्यम से ले सकेंगे इसके अलावा तमाम सुविधाएं भी टैबलेट के माध्यम से मिल सकेगी उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर प्रबंधक श्रीराम सिंह, प्राचार्य डॉ उपेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी डॉ हरिश्चंद्र यादव, संयोजक डॉ आरबी सिंह, श्रीकांत पटेल, विनीता पटेल, रामहरी सिंह, दयानंद शुक्ल सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रही।