आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
अमृत सरोवर का भूमि पूजन होते ही मनरेगा के मजदूरों ने खुदाई की शुरू।
आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र में शासन द्वारा संचालित अमृत सरोवर योजना का भव्य तरीके से हरैया गांव में सोमवार को मंत्रोच्चार के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र अरुण राय के हाथों भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया इस दौरान दर्जनों की संख्या में भूमि पूजन के पश्चात मनरेगा महिला मजदूरों ने अमृत सरोवर की खुदाई का कार्य प्रारंभ किया। हरैया गांव के बाइपार में गाटा संख्या 2089 35 बिस्वा पोखरे के रूप में अंकित था जिसको अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित कर कार्य का शुभारंभ किया गया अमृत सरोवर योजना में पोखरे के चारों तरफ ढाई मीटर इंटरलॉकिंग, पक्की सीढ़ी, बैठने के लिए ब्रेंच, पोखरे के किनारे छायादार वृक्ष, स्वच्छ जल के लिए आउटलेट इन लेट निर्माण, अमृत सरोवर पर झंडारोहण स्थल, लगभग 25 लाख रुपए की लागत से किया जाना है जिसको 15 अगस्त के पूर्व निर्माण कार्य कर ग्रामसभा को सुपुर्द किया जाने के लिए सोमवार कि सुबह 11:00 बजे मंत्रोंच्चार के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र अरुण राय के हाथों भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया वही दर्जनों की संख्या में मनरेगा महिला मजदूरों ने पोखरा खुदाई का कार्य शुरू किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय ने कहा कि ऐतिहासिक अमृत सरोवर के निर्माण के लिए सभी गांव के लोगों से स्वेच्छा से अनुदान देने की अपील की जिससे भव्य व सुंदर अमृत सरोवर का निर्माण किया जा सके। अमृत सरोवर के शुभारंभ पर ग्राम प्रधान अंकिता राय जे ई रोशन लाल व राजकुमार, ग्राम विकास अधिकारी डीएन यादव, अवधेश ललिता राय सुरेश विजय राय रुपेश यादव सहित ग्राम सभा के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।