Breaking News

चला बुलडोजर, जीयनपुर और अजमतगढ़ नगर में हटाया गया अतिक्रमण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

बुलडोजर के भय से खुद हटा लिया अपना टीनशेड।

एसडीएम की नामौजूदगी में ईओ ने चलाया अभियान। 

आजमगढ़: उपजिलाधिकारी सगड़ी की नामौजूदगी में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को टाउन एरिया जीयनपुर और अजमतगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क की दोनों पटरियों से अवैध कब्जा हटवाया गया।अधिकांश दुकानदारों ने बुलडोजर के भय से अपना टीनशेड, गुमती, ठेला  स्वयं ही हटा लिया। नगर पंचायत जीयनपुर जनपद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
इसकी पटरियों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता है। लोगों ने गुमती,चाय मीठा, ठेला, भट्टी और सब्जी की दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव के नेतृत्व में मुबारकपुर त्रिमुहानी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ, जो जीयनपुर चौक होते हुए अजमतगढ़ मार्ग स्थित कब्रिस्तान तक चला। इस दौरान कई लोग अपना सामान स्वयं हटा लिए।ठेला गुमती वाले भी अपना अपना सामान समेटने रहे। नगर पंचायत अजमतगढ़ मे शंकर तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ जो ब्लॉक कार्यालय तक चला। बुधवार को नगर पंचायत द्वारा प्रसारित किया गया था एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया जाएगा। गुरुवार को एसडीएम की नामौजूदगी के चलते अभियान औपचारिकता बनकर ही रह गया। पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट का रहना आवश्यक होता है। इस संबंध में ईओ अखिलेश यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को जीयनपुर और अजमतगढ़ में व्यापारियों का अतिक्रमण हटाया गया है। निर्देशित किया गया है कि किसी हालत में भी सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण नहीं होगा। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी और राजेंद्र कुमार सिंह के साथ जीयनपुर पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही।

और नया पुराने