Breaking News

बेटियाँ हैं घर की शान, उनकी शिक्षा का रखें पूरा ध्यान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कन्या सुमंगला योजना से कुल 19141 बेटियों को मिला लाभ।

आजमगढ़, 17 मई 2022 : मिशन शक्ति के चौथे चरण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या सुमंगला योजना के ब्लॉक स्तरीय कैम्प का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा रहा है।  जिसके तहत अब तक कुल 19 कैम्प लगाये गए हैं।  जिसमें कुल 156 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को दायरे में लाने से अब हर बच्ची को मिलेगी उच्च शिक्षा और सम्मान।  यह कहना है प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी शशांक सिंह का।  
डीपीओ शशांक सिंह ने बताया कि जिले में बहुत से ऐसे परिवार होते हैं, जो कन्या के जन्म के बाद उन पर होने वाले खर्च की अधिक चिंता करते हैं। और कन्या के लिए शिक्षा, भरण पोषण पर पैसा कम खर्च करते हैं।   इन सब को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों व जिनकी एक से ज्यादा बेटियाँ हैं, उन परिवार को चिन्हित कर प्रोत्साहन राशि देकर, कन्या के जन्म को भी अहमियत देने कि आवश्यकता है, कन्या को बोझ नहीं, योग्य समझते हुये  ब्लॉक स्तरीय उन बालिकाओं तक पहुँच कर उन्हें न केवल शिक्षित बल्कि उच्च शिक्षा देकर सम्मान देने से बेटियों के जीवन में बदलाव जरूर आयेगा। जिले में इस योजना की शुरुआत हो गई है।  
अतरौलिया ब्लॉक से तीन माह की अनुपमा की माता आरती ने बताया कि अनुपमा के जन्म के समय ही चिकित्सालय द्वारा कन्या सुमंगला योजना में बेटी का नाम पंजीकरण करा दिया गया था।  जिसमें 2000 रुपये मिले, और यह भी बताया गया कि अनुपमा को पढ़ने के लिए भी सहयोग किया जाएगा।  सदर ब्लॉक से 13 वर्षीय संजू सैनी की माता ने बताया कि बेटी को 9वीं कक्षा की  पढ़ाई के लिए 3000 रुपये मिले हैं।  जब सरकार पैसा दे रही है,तो बच्चे उन्हीं पैसों से पढ़ लेंगे।  अब हमें अलग से पढ़ाई की चिंता नहीं है।        
योजना का लाभ पाने के नियम -  
उत्तर प्रदेश का स्थायी निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है,परिवार की  वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये होनी चाहिए।  परिवार की सिर्फ दो ही बच्चियों को योजना का लाभ दिया जाता है।  साथ ही परिवार में अधिकतर दो बच्चे हों।  जिले में इस योजना से जोड़कर अब तक कुल 19141 बेटियों को लाभ दिया गया है। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी ब्लॉक स्तरीय कैम्प में जाकर अपना आवेदन करें, और योजना का लाभ लें।  
कन्या सुमंगला योजना -  
किस्त 2000 रूपये कन्या के जन्म के समय प्रदान की जाएगी।
किस्त 1000 रूपये कन्या के एक वर्ष पूर्ण टीकाकरण के दौरान  प्रदान कराई जाएगी। 
किस्त 2000 रूपये बालिका के कक्षा एक में प्रवेश के दौरान  प्रदान कराई जाएगी।   
किस्त 2000 रूपये बालिका के छठी कक्षा में प्रवेश के दौरान  प्रदान कराई जाएगी।
किस्त 3000 रूपये बालिका के 9वीं कक्षा में प्रवेश होने पर प्रदान कराई जाएगी।
किस्त 5000 रूपये बालिका के हाई स्कूल या डिप्लोमा में प्रवेश या स्नातक में प्रवेश के दौरान पर प्रदान कराई जाएगी।

और नया पुराने