Breaking News

सिधारी: चोरी करने वाला अभियुक्त चोरी की सामान के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
        
 थाना सिधारी

आज़मगढ़: दिनांक 30.05.2022 को वादी विनोद चौहान पुत्र शरत चौहान सा0 सिकरौरा  थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ हाल पता कृषि विभाग कालोनी सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि बाजार से आते समय 09.15 बजे सुबह देखा कि मेरे घर पर पिछले दरवाजे पर एक ब्यक्ति झोले में T.V. लेकर निकला जिसे देखर मैने शोर मचाया तो वह भागा जिसे मैने पडोसी राहुल पुत्र देवेन्दर कुमार पाठक के साथ दौडाकर वही T.V. सहित पकड लिया मेरी LED TV SONEX X MODIEL N0. L R 3204 है । पकडे गये ब्यक्ति ने अपना नाम मो0 अकबर पुत्र मो0 सत्तार नि0 छोटा जमालपुर  (बिन्दिया अस्पताल वाली गली ) थाना सिधारी जनपद आजमगढ उम्र करीब 26 वर्ष बताया जिसे चुराई गई  T.V. के साथ थाना लेकर आया हुँ , के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 221/2022 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना व0उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह को सुपुर्द की गयी तथा विवेचना द्वारा माल मसरूका को कब्जा पुलिस व अभियुक्त मो0 अकबर पुत्र सत्तार सा0 छोटा जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । 

 पंजीकृत अभियोग 

1.मु0अ0सं0 221/2022 धारा 380/411 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास –

 1.मु0अ0सं0 221/2022 धारा 380/411 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
2.मु0अ0सं0 298/21 धारा 380/411 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ ।

बरामदगी 

1. एक अदद LED TV SONEX X MODIEL N0. L R 3204
   गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.व0उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने