गोरखपुर।
रिपोर्ट: दयासागर
आज़मगढ़: गोरखपुर चौरी चौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुटहवाइनार-सरदारनगर मार्ग पर अयोध्याचक गांव के सामने गुरुवार की रात 7.30 बजे लगभग बाइक सवार की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेव झारखंडी टुकड़ा नम्बर दो के भगता निवासिनी 43 वर्षीय मीरा देवी पत्नी सोहन लाल पासवान गुरुवार को चौरी चौरा थाना क्षेत्र के अयोध्याचक गांव में अपने रिश्तेदार जोगेंद्र की बेटी की शादी में शामिल होने आई थी। मीरा सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सरदारनगर की ओर से फुटहवाइनार की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों की गाड़ी से मीरा को ठोकर लग गई। मीरा सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई। बाइक सवार जंगल मठिया निवासी 35 वर्षीय राम अशीष पुत्र रामकिशुन व 18 वर्षीय विकास कश्यप पुत्र रामकृपाल भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को चौरी चौरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आवश्यक करवाई में जुट गई है।