Breaking News

बिलरियागंज: गैंगेस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: आज दिनांक 20.05.2022 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह को मुखबिर खास सूचना मिली कि मु.अ.सं.64/2022 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ का वांछित अभियुक्त साहेब इस समय करमैनी पेट्रोल पम्प के पास टायर पंचर की दुकान पर मौजूद हैं, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं।
 इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा घेराबंदी कर पंचर की दुकान पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम साहेब पुत्र आमिर अली निवासी ग्राम बातन थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ बताया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

साहेब पुत्र आमिर अली निवासी ग्राम बातन थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास

मु.अ.सं.106/2021 धारा 420/467/468/471/307/34 भादवि व 3/5/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 64/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. SO विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह।

और नया पुराने