Breaking News

लोक सभा उप निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत चुनाव से संबंधित आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 07 जून-- मा0 व्यय प्रेक्षक डी0 लक्ष्मीकान्थ (आईआरएस 2008) द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में अनुवीक्षण व्यय से संबंधित नोडल अधिकारियों, जिसमें मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, आयकर अधिकारी, जीएसटी अधिकारी, एलडीएम यूबीआई, लेखा टीम एवं सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक की गयी।
बैठक के दौरान लोक सभा उप निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत चुनाव से संबंधित आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देश के बारे में बताया गया। मा0 व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। मा0 व्यय प्रेक्षक द्वारा लोक सभा उप निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए लगाये गये स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम को निर्देश दिये कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में दिये गये उत्तरदायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते रहें। 
इसी के साथ ही मा0 व्यय प्रेक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित निर्वाचन कन्ट्रोल रूम एवं सी-विजिल से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की एवं सी-विजिल ऐप पर प्राप्त शिकायतों का परीक्षण भी किया गया। 
इसी के साथ ही मा0 व्यय प्रेक्षक द्वारा मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एमसीएमसी में लगे हुए कर्मचारियों को निर्देश दिये कि अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर एमसीएमसी से संबंधित कार्यां का सम्पादन करते रहें।
अन्त में मा0 व्यय प्रेक्षक द्वारा नेहरू हाल में स्थापित किये गये लेखा टीम के सदस्यों से वार्ता की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
मा0 प्रेक्षक द्वारा लोक सभा उप निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत समस्त प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जांच करने की तिथि का निर्धारण किया गया। जिसमें व्यय रजिस्टर का निरीक्षण क्रमशः 11 जून, 17 जून एवं 21 जून को निर्धारित तिथियों पर किया जायेगा। मा0 व्यय प्रेक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि यदि किसी भी आम जनता को व्यय अनुवीक्षण से संबंधित कोई शिकायती करनी हो तो वे सर्किट हाउस के कमरा नं0 5 वीवीआईपी में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत कर सकते हैं।

और नया पुराने