Breaking News

देवगावँ: दो कुंतल 45 किलो ग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, मांस को काटने वाले उपकरण भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- देवगांव
            
आज़मगढ़: दिनाँक- 06.06.2022 को उ0नि0 उमेशचन्द यादव मय हमराह के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन मे लालगंज बैरीडीह मोड के पास मौजूद थे, सूचना मिली की नरायनपुर नेवादा ( सरपताहिया) गाव के मो0 गालिब  के घर के पीछे स्थित खडहर मे कुछ कसाई गोवंश को वध करके उसके मांस के टुकडे कर उसको बोरियो मे रखकर कही बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में है । यदि शीघ्रता की जाय तो रंगे हाथो पकडे जा सकते है है कि इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय हमराह पुलिस बल उपरोक्त स्थान के लिए प्रस्थान कर मो0 गालिब के घऱ के  पीछे की ओर स्थित खण्डहर दीवाल की पीछे कसाईगण गाय का वध कर रहे है । पुलिस वालो ने एक बारगी दबिश दिया कि अपने हाथ मे चापड व चाकू से पाच छः लोगो ने पुलिस वालो के उपर जान मारने की नीयत से प्रहार कर दिया हम लोग किसी तहर बच गये । दो व्यक्तियो को चाकू व चापड के साथ पकड लिया गया बाकी अंधेरे का लाभ उठाकर खेतो व बाग की ओर से भागने मे सफल रहे । पकडे गये व्यक्तियो का क्रमशः नाम व पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम मो0 उमर पुत्र मोबीन निवासी नरायनपुर नेवादा थाना देवगाव जनपद आजमगढ बताया की जामा तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ मे एक अदद चाकू बरामद हुआ तथा  हमलाक अहमद उर्फ मुन्नु पुत्र एकलाख अहमद निवासी नरायनपुर नेवादा थाना देवगाव आजमगढ बताया जामा तलाशी से दाहिने हाथ मे एक चापड लोहे के साथ अभियुक्तगण हमलाक अहमद उरफ मुन्नू व मो0 अमर उपरोक्त को समय करीब 02.35 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 177/2022  धारा 307 भा0द0वि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। 

अभियोग पंजीकृत –

मु0अ0स0 177/2022 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम 

गिरफ्तारी का स्थान -   नरायणपुर नेवादा , दिनांक  06.06.2022, समय  02.35 बजे 

बरामदगी-
  
 02 कुन्तल 45 किग्रा गोमांस , एक राशि सफेद रंग की बछिया 
 2 अदद लकडी का ठेहा, 4 अदद लोहे का चापड , 02 अदद मांस व चमडा छीलने वाली चाकू व 02 अदद रेती लोहे की

गिरफ्तार शुदा व्यक्ति का नाम पता—

(1) मो0 उमर पुत्र मोबीन निवासी नरायनपुर नेवादा थाना देवगाव जनपद आजमगढ 
(2) हमलाक अहमद उर्फ मुन्नु पुत्र एकलाख अहमद निवासी नरायनपुर नेवादा थाना देवगाव आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम –

(1) उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव, का0 दिनेश सोनकर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(2) हे0का0 हरेन्द्र सिंह का0 विनोद कुमार का0 भानू यादव का0 अखिलेश गोंड थाना देवगांव जनपद आजमगढ़

और नया पुराने