आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: दिनांक-07.06.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद के कुल 68 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 2109 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाडी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवको द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 616 वाहनों का चालान किया गया और 02 वाहन सीज जिसमें से थाना कोतवाली से 01 व थाना सिधारी से 01 वाहन को सीज किया गया है।