Breaking News

जीयनपुर कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी, अजमतगढ़, जीयनपुर कस्बे में एसएसबी के जवानों के साथ जीयनपुर कोतवाल पुलिस बल व एसएसबी के जवानों के साथ लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निकाला फ्लैग मार्च दिया सुरक्षा का भरोसा। मालटारी, अजमतगढ़, जीयनपुर कस्बा में शनिवार की शाम 4:00 बजे से एसएसबी बटालियन के कमांडर के साथ जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने पुलिस बल के साथ लोकसभा चुनाव के चुनाव में सकुशल मतदान को लेकर शांति व सुरक्षा के लिए मालटारी अजमतगढ़  व जीयनपुर कस्बे में चक़मण किया इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने लोगों से शांति व सुरक्षा की अपील की और आश्वस्त किया कि पुलिस बल सदैव आपकी सुरक्षा के लिए मौजूद है कहीं भी कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान अजमतगढ़ कस्बे व जीयनपुर कस्बे में एसएसबी के जवानों के साथ पुलिस बल के फ्लैग मार्च क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया वही लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर निष्पक्ष फोन निडर होकर मतदान करें कस्बे में फ्लैग मार्च को देखकर सड़क पर अर्धसैनिक बल के जवानों को आश्चर्य पूर्वक देख रहे थे।
वहीं कस्बे में कुछ लोग प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया गया जिस पर क्षेत्र में भांति-भांति की चर्चाएं होती रही।

और नया पुराने