Breaking News

तीन महीने से नहीं मिला आशा और आशा संगिनीयों का पारिश्रमिक, बैठक कर बनी आर पार की रणनीति।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: आज जिला मुख्यालय पर स्थित कुंवर सिंह उद्यान में आशा और आशा संगिनी बहनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व कर रही जिला अध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि विगत 3 महीनों से आजमगढ़ जनपद में किसी भी आशा और आशा संगिनी बहनों का पारश्रमिक मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। समय से मानदेय न मिलने के कारण हमारी बहने भुखमरी के कगार पर और हमें सरकार से भी नाराजगी है यदि सरकार हमें कमीशन और ta-da हटाकर निश्चित मानदेय देती तो शायद इतना शोषण हम लोगों का नहीं होता। यदि हमारा मानदेय विलंब ना करते हुए भुगतान नहीं किया गया तो संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हम लोग बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। सीएमओ ऑफिस और जहानागंज, तरवां ब्लॉक में हमारी दो आशा बहने कैंसर से पीड़ित हैं। जिसका हम अपने संगठन से सहयोग कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपील करते हैं कि हमारी उन बहनों का अपने कोस से सहयोग कराएं। आजमगढ़ जनपद में विगत 4 वर्षों से पूरे जिले की आशा संगिनी बहनों का पीएमपीवाई का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उच्च लेबर के अधिकारियों से निवेदन है कि हमारा भुगतान तत्काल कराया जाए अन्यथा हम सारे कार्य का बहिष्कार कर भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मौके पर कल्याणी सिंह सुनीता सिंह मनसा यादव आशा सिंह आशा चौहान माला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने