Breaking News

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले गये 12 लाख 50 हजार रूपये, साइबर क्राइम थाना ने बैंक खाते में कराया रुपये वापस।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

परिक्षेत्रीय साईबर थाना आजमगढ़

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले गये 12 लाख 50 हजार रूपये साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कराया वापस

आज़मगढ़: शिकायतकर्ता अनुज वर्मा ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र में सूचना दिया की मै पेशे से इंजीनियर हूँ किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुझे कॉल करके क्रिप्टो ट्रेडिंग व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लालच देकर मेरे साथ 12 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर लिया है। कृपया मेरी मदद कर पैसे वापस दिलाने की कृपा करे। 
शिकायतकर्ता के सूचना पर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा बैंक/मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर वॉलेट/बैंक खातो में रूपये फ्रीज कराकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में पूरा 12 लाख 50 हजार रूपये (12,50,000.00) रुपये वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा साइबर क्राइम थाना आज़मगढ़ द्वारा किये गए कार्य की सराहना की गई एवं आभार जताया।

और नया पुराने