Breaking News

जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में आशा बहु एवं आशा संगिनियों की बैठक हुई सम्पन्न


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: देश में कोरोना महामारी के जोखिम के बीच शहरों से लेकर दूरदराज के गांवों तक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने का काम कर रहीं मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी आशा कार्यकर्ताओं का सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकारी नीतियों से खफा आशा कार्यकर्ता अपनी कुछ मांगों  लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है। आजमगढ़ के जहानागंज ब्लॉक की आशा संगिनी आशा कार्यकर्ताओं बैठक जिला अध्यक्ष संध्या सिंह द्वारा की गई जहां उन्होंने आशा बहनों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना साथ ही साथ जिला अध्यक्ष सन्यासी आशा संगिनी आशा बहुओं को आश्वासन भी दिया उनकी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष संध्या सिंह ने यह भी बताया कि इससे पूर्व में उनके द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर कुछ बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने बात की थी। जिसमें जिला अध्यक्ष संध्या सिंह में प्रशासन के समक्ष अपनी कई मांगें रखी हैं, जिनमें इनका नियमित वेतन सुनिश्चित करना, सरकारी कर्मचारियों के तौर पर मान्यता देना, कोरोना वॉरियर्स के तौर पर इनके लिए बीमा राशि का बंदोबस्त करना शामिल हैं.आपको बता दें कि आशा कार्यकर्ता रोजाना लगभग आठ घंटे काम करती हैं और इनका कोई निश्चित मानदेय निर्धारित नहीं है. आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय को कुछ इस तरह समझा जा सकता है कि इन्हें पॉइंट्स के आधार पर मेहनताना मिलता है यानी इनका मानदेय इंसेंटिव आधारित है

और नया पुराने