आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 13 जून-- 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत आज मो0 मसूद खान इण्टर कालेज मंगरावा एवं विद्यान्तर पब्लिक स्कूल पटवध द्वारा मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मो0 मसूद खान इण्टर कालेज मंगरावा एवं विद्यान्तर पब्लिक स्कूल पटवध के छात्र/छात्राओं के मध्य पेंटिग, रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।