Breaking News

मतदान केंद्रों का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 15 जून-- लोकसभा उप निर्वाचन-2022 के विधानसभा-352 मेंहनगर का मा0 प्रेक्षक नीलकण्ठ टीकम द्वारा वल्नरेबल मतदान केन्द्र इण्टर कालेज मंगरावॉ रायपुर के बूथ संख्या- 18, 19 व 20, प्रा0वि0 खरिहानी के बूथ संख्या-262, 263 व 264, क0प्रा0वि0 रानीपुर रजमों के बूथ संख्या 6 व 7, प्रा0वि0 गोपालपुर के बूथ संख्या-168 व 169 के साथ ही साथ संवेदनशील/अति संवेदनशील व सामान्य मतदान केन्द्र प्रा0वि0 रानीपुर रजमों के बूथ संख्या- 1 व 2, जू0हा0 रानीपुर रजमों के बूथ संख्या- 4 व 5, प्रा0वि0 बिन्द्रा बाजार के बूथ संख्या-3, प्रा0वि0 कलन्दरपुर के बूथ संख्या-11, 12 व 13, प्रा0वि0 गौरा के बूथ संख्या- 111 व 112, प्रा0वि0 सराय त्रिलोचन के बूथ संख्या-294, 295 व 296, प्रा0वि0 मेंहनाजपुर के बूथ संख्या-459, 460 व 461 का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र प्रा0वि0 रानीपुर रजमों में विद्युत व्यवस्था व वर्षा के होने पर जल भराव को देखते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को मौके पर जल भराव की समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिये गये। वल्नरेवल क्षेत्रों के बूथों के साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अन्य सामान्य बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित सम्बन्धित सुपरवाइजर व बीएलओ को बूथ पर सभी सुविधाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा मौके पर उपस्थित वल्नरेवल प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सूनें तथा मौके पर उपस्थित जनसामान्य से शान्तिपूर्वक मतदान व जनजागरूकता के सम्बन्ध में परिचर्चा की गयी।

और नया पुराने