Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और संगोष्ठी का आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: भाजपा किसान मोर्चा आजमगढ़ द्वारा मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर मां शीतला धाम हरसिंहपुर सगड़ी में फलदार वृक्षारोपण और पौधे वितरित कर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बंदना सिंह व विशिष्ट अतिथि दिवाकर सिंह पूर्व जिला महामंत्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांके लाल यादव जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, संयोजक महातम सिंह और संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया।
इस अवसर पर जय शंकर सिंह, राजवंत सिंह, सुभाष यादव, बहादुर पाल, चंद्रशेखर सिंह, बच्चन पाल, राम नयन सिंह, कर्मवीर सिंह पटेल, अजय श्रीवास्तव, संजीव राय, राम अवध सिंह, चंद्रकेश सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। साथ ही रामजीत राम क्षेत्रीय वन अधिकारी और रामप्यारे वन दरोगा भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि मोदी योगी की सरकारें मां ममता और माटी से जुड़ी हैं। जिसका आत्मनिर्भर भारत हरित भारत का समग्र चिंतन है आवश्यकता है सभी को जागरूक होकर सरकार की सोच और कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की।

और नया पुराने