आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 जुलाई-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि आधार नम्बर एकत्रीकरण अभियान/ कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 01 अगस्त 2022 को जिला मुख्यालय के किसी बड़े कॉलेज में कराये जाने के दिये गये है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा जनपद मुख्यालय पर स्थित शिब्ली पीजी कॉलेज, आजमगढ़ में दिनांक 01 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने संबंधी अभियान/कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।