आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्वांचल संयोजक डा0 संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष संजय राही के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
बता दें कि जिले के आजअखबार के फोटोग्राफर और यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पूर्व जिला मंत्री हरीश चंद चौहान की और प्रदेश अध्यक्ष डॉ जी सी श्रीवास्तव की भाभी का आकस्मिक निधन से उपजा परिवार को दोहरी चोट लगी है। यह समाचार सुनकर पूरा उपजा परिवार हस्तप्रद है। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की जिला इकाई कुंवर सिंह उद्यान में दोनों गतांत्माओ के लिए 2 मिनट मौन होकर श्रद्धांजलि दिया गया। इस दुख की घड़ी में डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हरीश चौहान एक सरल स्वभाव के शांतिप्रिय व्यक्ति थे और सामाजिकता में रुचि होने के कारण वह प्रधान भी रह चुके थे। उनकी सरलता हर किसी को द्रवित कर रही है। सुनील कुमार दत्ता ने कहा हमें आवश्यकता है कि शोक सभा को मना कर शांत बैठ जाना ही नहीं अपितु ऐसी दुर्घटनाओं में उनके परिवार के लिए आर्थिक रूप से मदद करने की जरूरत है।संगठन में एक ऐसा बजट होना चाहिए जिससे हम उनके परिवार को कुछ हद तक मदद कर सके। जिला अधक्ष संजय राही ने कहा हमारा संगठन ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए एक फंड बनाएगी जिसमें ऐसी घटनाओं में कुछ किया जा सके। जिला उपाध्यक्ष पुनित पाठक ने कहा कि हम उनके परिवार के साथ हमेशा खड़प रहूँगा। और हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार रहूँगा। इस मौके पर जगदंबा उपाध्याय जिला महामंत्री , जिला उपाध्यक्ष पुनीत पाठक जितेंद्र पांडे, दीपक उपाध्याय, तेज बहादुर यादव, उदय राज शर्मा, अजय श्रीवास्तव, परशुराम सिंह, हेमेंद्र सिंह हिरु, दिनेश सैनी आदि बहुत से पत्रकार मौजूद थे।