आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ : 25 जुलाई को अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर आशाओं ने अध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव किया।
आशा अध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि विगत चार महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है जो फण्ड शासन से आता है वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रहा है, जनपद की सैकड़ो आशाओं ने सुबह से ही सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया, दोपहर बाद आशाओं के समूह ने कार्यालय के गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कोतवाली आजमगढ़ भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौजूद थे। वही सीएमओ ने एक सप्ताह के अंदर भुगतान कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ, धरने का संचालन अध्यक्ष संध्या सिंह एवं कल्याणी सिंह ने किया।