आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 जुलाई-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया है कि मा0 उच्च शिक्षा मंत्री एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन/प्रभारी मंत्री जनपद आजमगढ़, का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा0 मंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 28 जुलाई 2022 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें विकास कार्यां/कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की जायेगी।