Breaking News

कंधरापुर: 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कन्धरापुर

आज़मगढ़: घटना का विवरण – मन्नू गुप्ता पुत्र स्व0 मिट्ठू गुप्ता सा0 कस्बा कन्धरापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ मो0नं0 8738xxxxx मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादी के भतीजे राहुल गुप्ता पुत्र कृपाशंकर गुप्ता सा0 उपरोक्त को विपक्षी  द्वारा जमीन कब्जेदारी की बात को लेकर लाठी डन्डे से लैस होकर एवं एक राय होकर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वादी की दुकान में घुस कर दुकान का दरवाजा बन्द कर वादी व उसके भतीजे राहुल को मारने पीटने तथा वादी द्वारा जान बचाकर दुकान का शटर खोलकर भागने पर लाठी डन्डा लहराते हुए गाली गलौज करते हुए दौड़ाने जिससे कस्बा कन्धरापुर बाजार में भय व आतंक का माहौल व्याप्त हो जाने जिससे लोग भयभीत होकर अपनी अपनी दुकानो के शटर एवं मकानों के दरवाजे बन्द कर लिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/2022 धारा 147/149/458/323/504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, दिनांक घटना 31.07.2022 समय 08.00 बजे बनाम बनाम 1. सुनिल यादव, 2. सुजित यादव, 3. प्रदीप यादव पुत्रगण स्व0 बंन्शी यादव निवासीगण ग्राम कन्धरापुर, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़, 4. दुर्गेश सोनकर, 5. धीरेन्द्र सोनकर पुत्रगण मुराली सोनकर निवासीगण ग्राम आखापुर, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ तथा 6. ध्यानचन्द्र प्रजापति उर्फ धन्नी पुत्र स्व0 छट्ठू प्रजापति निवासी ग्राम कन्धरापुर, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ पंजीकृत किया गया ।
दिनांक- 31.07.2022 को उ0नि0 रामनिहाल वर्मा मय हमराहीयान को मुकदमा उपरोक्त  से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुनील कुमार यादव 2. सुजीत यादव पुत्रगण स्व0 बंन्शी यादव नि0गण ग्राम कस्बा कन्धरापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़  को अभियुक्त के घर ग्राम कस्बा कन्धरापुर से समय करीब 14.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुनील कुमार यादव उम्र 40 वर्ष 2. सुजीत यादव उम्र 38 वर्ष पुत्रगण स्व0 बंन्शी यादव नि0गण ग्राम कस्बा कन्धरापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 

पंजीकृत अभियोग-   

मु0अ0सं0 189/2022 धारा 147/149/458/323/504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 रामनिहाल वर्मा का0 सुजीत शर्मा का0 सिकन्दर बासफोर  का0 प्रेमप्रकाश कुशवाहा थाना कन्धरापुर, आजमगढ़

और नया पुराने