Breaking News

माटीकला टूलकिट्स वितरण रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद को 75 का लक्ष्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 02 जुलाई-- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मूलचन्द ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि शासन द्वारा गठित उ0प्र0 माटीकला बोर्ड, जिसका संचालन उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, के द्वारा संचालित माटीकला टूलकिट्स वितरण रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद को 75 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। निःशुल्क चाक वितरण हेतु लाभार्थियों से दिनांक 05 मई 2022 तक आवेदन मंगाये गये थे, जिसमें 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनके चयन/साक्षात्कार की कार्यवाही दिनांक 12 जुलाई 2022 को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सिधारी, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से होना है। जिन लाभार्थियों ने उक्त योजना में अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ में जमा किया है, उक्त तिथि को चयन की कार्यवाही में भाग लेना सुनिश्चित करें। 

और नया पुराने