Breaking News

आए दिन फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या हुई खत्म, लगा 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित जीयनपुर नगर पंचायत के वार्ड आजादनगर व कुरैश नगर में पिछले कई साल से लो वोल्टेज व ट्रांसफार्मर में फाल्ट की समस्या चली आ रही थी। आए दिन ट्रासंफार्मर ख़राब हो रहे थे, बुधवार को यहां 100केवी ट्रांसफार्मर की भार छमता को बढ़ा कर 250 केवी का लगाया गया । जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दोनों वार्ड के लोगों का कहना था कि गांव में लो वोल्टेज व ट्रांसफार्मर के खराब होने से वार्डवासी परेशान थे,  इस समस्या को लेकर कई बार पूर्व विधायक व बिजली विभाग के आला अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे।  लेकिन कई साल तक उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ा। वही जीयनपुर नगर के समाजसेवी नेहाल मेंहदी ने इस समस्या को लेकर प्रयास शुरू किया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। वही बुधवार को समाजसेवी नेहाल मेंहदी के अथक प्रयास से वार्ड में नया ट्रासफार्मर लगा दिया गया, जिसका नेहाल मेंहदी ने वार्डवासियों के साथ मिल कर फीता काटकर उद्धघाटन भी किया।  जिससे अब लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। 
 नेहाल मेंहदी ने बताया कि पहले गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर था जिससे तकरीबन सैकड़ों घरों को बिजली की सप्लाई होती थी। ट्रांसफार्मर छोटा होने के कारण गांव में लो वोल्टेज की समस्या हो गई थी। आये दिन फॉल्ट आते थे , ट्रांसफार्मर भी हर महीनें ख़राब होते थे लेकिन आज 250 केवी का नया ट्रासंफार्मर लग गया हैं। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मैंने वार्ड वासियों के साथ फीता काटकर किया है। अब लोगों को लो वोल्टेज और आए दिन और एक फाल्ट की समस्या से निजात मिल सकेगी।

और नया पुराने