आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
सगड़ी- आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल में सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम आए हुए छात्रों का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही सभी ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल संजय राय ने कहा कि हम विद्यालय के बच्चों के पूर्णांक पर संतुष्ट हैं जिस तरह से बच्चों ने मेहनत करके अच्छे पूर्णांक की उपलब्धता पाई है। आगे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि वर्ष 2022- 23 के लिए बच्चों को टारगेट दिया जाए जो 45% से 90% से अधिक मार्क हो। इसके लिए हम सभी अध्यापक जी जान से मेहनत करेंगे। वही विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का यह रिजल्ट बच्चों की मेहनत और अध्यापकों का सही दिशा निर्देशन के कारण ही मिल पाई है उन्होंने उम्मीद जताई किसी तरह से बच्चे मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करते रहे।
दसवीं में सीबीएसई बोर्ड से पास होने वाली विद्यालय की छात्रा निकिता यादव 97%, ऋषिका राय 95.60%, दानिश खान 94.80%, आदिति सिंह 94.60%, मनीष यादव 93.40%, अंशिका चौरसिया 93%, तेजस्विता सिंह 92.80%, सलोनी द्विवेदी 92.20%, सत्य प्रकाश राय 91.80%, यशराज 91.60%, वंशिका विपिन सिंह 91.40%, अभिषेक राय 90.60%, आर्यन शर्मा 90.20%, आर्य राय 90%, वही 12वीं में पास करने वाले छात्र छात्राओं में देवी दयाल मिश्रा 92.2%, प्रशांत राय 94%, दीपिका जायसवाल 92.4%, शिप्रा सिंह 92.2%, संस्कार सिंह 91.6% साक्षी ओझा 91.2% दिव्यांश श्रीवास्तव 91% प्रकृति सिंह 91% अनुराधा 90.8% अर्चना सिंह 90.4% पूनम यादव 90% श्रेया राय 90% आदि रहे।