आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़- उपजिलाधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सगड़ी धर्मेंद्र कुमार एवं कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पांडे के संयुक्त टीम द्वारा जीयनपुर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों पर शुक्रवार को देर शाम छापेमारी की गई। जिसमें दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई की दुकानों पर यदि किसी भी दशा में देसी को छोड़कर शराब पिलाई गई और ग्राहकों को बिठाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी ।शराब की दुकानों पर अधिकारियों द्वारा छापेमारी व जांच से अगल बगल के दुकानदारों में हड़कंप मचा रह रहा। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने सघन चेकिंग अभियान शराब की दुकानों पर शाम को लगभग 6:00 बजे चलाते हुए दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकानों पर किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए और रेट सूची से ऊपर शराब बेची गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ दुकानों पर हर दशा में मूल्य सूची का बोर्ड लगा रहना चाहिए एवं सीसी कैमरे किसी भी दशा में बंद ना होने पाए आदि की हिदायत दी गयी गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बारीकी से एक एक दुकानों की जाँच अंग्रेजी देसी बीयर आदि की की गई एवं क्षेत्र के रजादेपुर लाटघाट मालटारी अजमतगढ़ बागखालिस आदि जगहों पर दुकानों की चेकिंग की गई ।उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग है जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी दुकानदार या सेल्समैन न कर सके ।उन्हें रेट सूची लगाने सीसी कैमरा सही रखने स्टॉक रजिस्टर ठीक रखने एवं दुकानों पर शराब ना पिलाने की हिदायत दी गई ।यदि कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलेगी तो ऐसे लोगों पर कठोर व सख्त कार्रवाई की जाएगी।