Breaking News

सचल खाद्य जॉच दल ने कुल 64 नमूनें जांचे, 16 नमूनें मानक के विपरीत पाए गए।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 जुलाई-- खाद्य संरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त सचल खाद्य जॉच प्रयोगशाला (Food Safety on wheels) द्वारा आज सर्वप्रथम बिन्द्रा बाजार में पहुॅची तथा वहॉ पर कुल 35 मिठाईयो व अन्य खाद्य पदार्थो का नमूना जॉचा गया, जिसमें पेडा, बर्फी, छेना की मिठाई में स्टार्च तथा लड्डू, चटनी व अनरसा कृत्रिम रंग से रंगी हुई पाई गई। तत्पश्चात उक्त जॉच प्रयोगशाला लालगंज तहसील के निकट पहॅुच कर वहां के खाद्य कारोबारकर्ताओं के खाद्य पदार्थों की जांच की तथा लगभग अधिकतर खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाये गये। इस प्रकार आज जांच में कुल 64 नमूनें जांचे गए जिसमें 16 नमूनें मानक के विपरीत पाए गए। जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के खाद्य नमूनें फेल पाए गए अथवा उनमें कोई कमी पायी गयी उसको सुधारने के लिए उनको जागरूक भी किया। 
सचल खाद्य जॉच प्रयोगशाला में उपस्थित मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने खाद्य जॉच की विधि आमजनमानस को बताते हुए उन्हें खाद्य सुरक्षा के प्राविधानों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सचल खाद्य जॉच दल अगले 2 दिनों के लिए जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में भ्रमण कर खाद्य कारोबारकताओं एवं आम जनमानस के खाद्य पादार्थो का निःशुल्क जॉच कर तत्काल परिणाम उपलब्ध करायेगी। इस क्रम दिनांक 29 जुलाई 2022 को बुढनपुर तहसील, कन्धरापुर व कप्तानगंज के बाजारों का भ्रमण कर खाद्य नमूनों का निःशुल्क जांच करेगी। 
सचल खाद्य जॉच दल के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश कुमार शुक्ला, प्रेमचन्द्र एवं कीर्ति आनंद उपस्थित थे।

और नया पुराने