आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जैश पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद स्थित जैश पब्लिक स्कूल में शिक्षा की एक नई मिसाल पेश की है जहा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजे शानदार रहे। जैश पब्लिक स्कूल की छात्रा पूनम यादव ने 90% अंक प्राप्त कर अन्जान शहीद के ग्रामीण इलाके का नाम रौशन किया। इसी क्रम मे 'विद्यालय के मोहम्मद अहमद 89% और उर अहमद ने 87% अंक प्राप्त कर अन्जान शहीद का नाम रौशन किया। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रो की संख्या अधिक रही और सभी छात्र अच्छे अंक से उतीर्ण हुए।
विद्यालय के संस्थापक मिर्जा महफूज वेग, डायरेक्टर मिर्जा असद वेग, प्रधानाचार्या अंजली सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओर सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं बच्चों को परीक्षा के गौरवपूर्ण परिणाम की बधाई दी।
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावको और अध्यापकों, का मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया और उम्मीद जताई कि आगामी वर्षो मे भी विद्यालय का नाम जिले मे इसी प्रकार रोशन करेंगे। इस दौरान मिर्जा महफूज बेग ने कहा कि "विगत वर्षो में विद्यालय में Covicd-19 के कारण अध्ययन, पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से ना होने के बावजूद परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा इसका श्रेय बच्चे, शिक्षकों एवं अभिभावको सबको समान रूप से जाता है। उन्होंने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में प्रधानाचार्य अंजली सिंह बताया कि अध्यापक जहाँगीर मैथ पीजीटी, दीपिका देवबंसी, रिंकू राजभर टीजीटी फिजिक्स,रवि सिंह पीजीटी फिजिकल एजुकेशन, निशांत रॉय केमेस्ट्री पीजीटी,हरिपाल यादव बायो पीजीटी,सुनील कुमार पीजीटी अंग्रेजी, दुर्गेश यादव पीजीटी सोसल साइंस। इन सभी अध्यापकों ने बच्चों को एक शिष्य के साथ-साथ मित्र बनकर बड़ी सूझबूझ के साथ उनको शिक्षा दी जिसका परिणाम आज हम सबके सामने है मैं सभी अध्यापकों और अभिभावकों की शुक्रगुजार हूं की उन्होंने इतनी सूझबूझ के साथ बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया ओर बच्चों के कठिन परिश्रम को सराहते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के डायरेक्टर मिर्जा असद वेग ने कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे देश की प्रगति के लिए बहुत ज़रूरी है। हमारे देश में शहरों की तुलना में गाँव के लोग कम शिक्षित होते हैं। शिक्षा हमारी खुद की और देश की प्रगति में मदद करती है। शिक्षित आदमी को समाज में मान सम्मान भी खूब मिलता है। हम शिक्षा के माध्यम से जीवन में बहुत सफलता प्राप्त कर सकते है। इसलिए हमारे और समाज का शिक्षित होना जरूरी है।