आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के करैला चकलालचंद निकट मनिकाडीह में स्थित शंकर फ्यूचरिस्टिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड से 10वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के प्रथम आने पर उनको विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया। बच्चों के सम्मान समारोह में पहुंचे बतौर मुख्यातिथि जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय का छात्राओ ने तिलक लगा कर स्वागत किया। उसके बाद कोतवाल ने केक काटकर बच्चों को खिलाया और उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं विद्यालय प्रबंधक उमाशंकर यादव ने मुख्य अतिथि जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय और ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक उमाशंकर यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में विद्यालय खोलने का हमारा उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है। हमने शिक्षा की गुणवत्ता पर पूरा जोर देने का प्रयास किया है। मैं बच्चों की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
वहीं विद्यालय निदेशक मंजू देवी ने कहा कि- हमारे लिए यह गर्व की बात होगी कि विद्यालय के छात्र और छात्राएं अच्छे शिक्षकों के दिशा निर्देशन में अपनी मेहनत के दम पर आज सफलता पाई है। आगे भी इसी तरह के सार्थक प्रयास से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रधानाचार्य अभिषेक यादव ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सगड़ी तहसील क्षेत्र का एक उभरता हुआ संस्थान जो ग्रामीण क्षेत्र में होते हुये भी एक ऐतिहासिक मिशाल कायम किया है। विद्यालय की छात्रा श्रेया मौर्या 10वीं कक्षा में 94.6%, आलोक यादव 84% ने अंक प्राप्त कर यह दर्शा दिया है कि मार्गदर्शन सही हों, तो हमारी पढ़ाई केवल शहरों तक ही नहीं सीमित हो सकती। उचित मार्गदर्शन और अच्छे शिक्षकों के बीच रहकर अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।