आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 13 जुलाई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, शादी विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण संचालन योजना, यू0डी0आई0डी0कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना वृद्वावस्था पेंशन, आधार सिडिंग, शादी अनुदान तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, बाल सेवा योजना, तथा मिशन शक्ति फेज 4.0 योजना तथा भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत जनपद में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण, पंजीकरण सह परीक्षण एवं पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु निर्धारित सुरक्षा से सम्बन्धित गाइड लाइन के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन किये जाने हेतु तिथि का निर्धारण कर जनपद के ब्लाक मुख्यालय पर कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड हरैया में 25 जुलाई 2022, महराजगंज में 26 जुलाई, अजमतगढ़ में 27 जुलाई, बिलरियागंज में 28 जुलाई, जहानागंज में 29 जुलाई, सठियांव में 01 अगस्त 2022, पल्हनी में 02 अगस्त, मेंहनगर में 03 अगस्त, अतरौलिया में 04 अगस्त, अहिरौला में 05 अगस्त, कोयलसा में 08 अगस्त, फूलपुर में 10 अगस्त, पवई में 11 अगस्त, ठेकमा में 16 अगस्त, लालगंज में 17 अगस्त, मार्टीनगंज में 19 अगस्त, मिर्जापुर में 22 अगस्त, मोहम्मदपुर में 23 अगस्त, रानी की सराय में 24 अगस्त, पल्हना में 25 अगस्त, तहबरपुर में 26 अगस्त एवं विकास खण्ड तरवां में 29 अगस्त 2022 को कैम्प का आयोजन किया गया है।
उक्त तिथियों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, शादी विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण संचालन योजना, यू0डी0आई0डी0कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना वृद्वावस्था पेंशन, आधार सिडिंग, शादी अनुदान तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, बाल सेवा योजना, तथा मिशन शक्ति फेज 4.0 योजना तथा भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत जनपद में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण, पंजीकरण सह परीक्षण एवं पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन हेतु पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कराते हुए समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर सम्बन्धित समस्त खण्ड विकास अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।