Breaking News

डीएम से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 जुलाई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज से उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे तथा जिला महामंत्री प्रवीण कुमार राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात कर संघ की समस्याओं एवं मांग से अवगत कराया l
 संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने जिलाधिकारी महोदय को रिक्त पद के सापेक्ष पदोन्नति, प्रोन्नति स्तरोन्नयन (पीसीपी) नियमानुसार समिति गठित कर कार्यवाही किए जाने, शासनादेश के अनुसार चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में योग्यता के अनुसार किए जाने, न्यायालय के समस्त कार्यों को पोर्टल पर करने हेतु एक दफ्तरी/न्यायालय सहायक की तैनाती, न्यायालयों में नेट/ब्रॉडबैंड की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में, समायोजित कार्यालयों की सेवानिवृतिक लाभो के लिए सेवाओं को जोड़ने विषयक पत्र शासन को प्रेषित किए जाने एवं स्थानांतरण करने से पूर्व कर्मचारियों की सुविधा-असुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा कर्मचारियों के अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग जिलाधिकारी से किया l
 जिलाधिकारी ने कर्मचारी संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगो पर विचार किया जाएगा l उन्होंने कहा कि नियमानुसार अनुमन्य सुविधाएं, पदोन्नति आदि किया जाएगा l उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, वहां पर शासन से अनुमति लेकर कार्यवाही की जाएगी l उन्होंने कहा कि अधिकतर समस्याओं का समाधान यहीं से कर दिया जाएगा l
 बैठक में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

और नया पुराने