Breaking News

कंधरापुर: अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कन्धरापुर

आज़मगढ़: दिनांक- 27.07.2022 को उ0नि0 रतन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम जोलहापुर भटठा ईट के मोड़ पर पहुँचे थे कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नम्बर कि मो0सा0 से भोर्रा मकबूलपुर कि ओर से आ रहा है। उसके पास नाजायज असलहा भी है । इस सूचना पर तत्काल पुलिस आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे, एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया जिसे पुलिस वालों ने घेर कर पकड़ लिया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम रामचेत निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद निवासी भोर्रा मकबूलपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ बताया और उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .303 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतुस .303 बोर (प्रतिबन्धित बोर) बरामद हुआ। अभियुक्त समय 13. 35 बजे अभियुक्त को मय नजायज असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 186/2022 धारा 7/25 (1-क) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त

रामचेत निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद निवासी ग्राम भोर्रा मकबुलपुर, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष 

पंजीकृत अभियोग-

 मु0अ0सं0 186/2022 धारा 7/25 (1-क) आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ।

आपराधिक इतिहास-

     1. मु0अ0सं0. 115/2020 धारा 379 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ 
     2. मु0अ0सं0. 06/2022 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ
     3. मु0अ0सं0. 186/2022  धारा 7/25 (1-क) आर्म्स एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ
     4. मु0अ0सं0 06/2021  धारा 379 भादवि  थाना कप्तानगंज आजमगढ़

बरामदगी- एक अदद देशी तमंचा .303 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर (प्रतिबन्धित)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
                                                                    
1.उ0नि0 रतन कुमार सिंह हे0का0 दुर्गेश कुमार पाल का0 उपेन्द्र कन्नौजिया थाना कन्धरापुर, आजमगढ़

और नया पुराने