Breaking News

अतरौलिया: चोरी के मटेरियल व डीसीएम वाहन के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: 1. पूर्व का विवरण-  दिनांक 09.07.2022 को अभियुक्त राहुल सिंह द्वारा अपने साथी अर्जुन कुमार के साथ मिलकर कन्ट्रेशन मटेरियल (सटरिंग  प्लेट, एन्गल, क्राप जैक आदि) चोरी करके डी0सी0एम0 व बोलेरो कैम्पर पर लोड करते वक्त सूचना पर पुलिस  डी0सी0एम0 सं0 UP50AT5116 मौके पर पकड़ लेना व अंधेरी रात्रि का फायदा उठाकर अभियुक्त द्वारा मौके से भाग गया, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 11.07.2022 को थाना स्थानीय पर संतोष कुमार सिंह (लाइजिनिंग मैनेजर मेसर्स दिलीप लिमिटेड भोपल कम्पनी) निवासी ग्राम मण्डोही थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 230/22  धारा 379/411 IPC पंजीकृत किया गया था।
2. गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 12.07.2022 को उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र रामपुकार सिंह निवासी चकनिया थाना पिपरा जनपद मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण ) बिहार को मदियापार मोड़ से समय करीब 07.45 AM पर हिरासत पुलिस लिया गया| गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग-
 
1. मु0अ0सं0 230/22  धारा 379/411 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़।

 गिरफ्तार अभियुक्त–

1. राहुल सिंह पुत्र रामपुकार सिंह निवासी चकनिया थाना पिपरा जनपद मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार

बरामदगी  –
    
डी0सी0एम0 सं0 UP50AT5116 मय चोरी माल कन्ट्रेशन मटेरियल (सटरिंग  प्लेट, एन्गल, क्राप जैक आदि)

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. उ0नि0 शैलेश कुमार यादव 2.  का0 आनंद कुमार 2. का0 अमित जायसवाल थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने