Breaking News

बरदह: जान से मारने की नीयत से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण - दिनांक 06.07.22  को वादी श्री अरूण कुमार सिह पुत्र स्व0 शंकर सिह निवासी ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि पट्टीदारी  मसले को लेकर 1-तारकेश्वर सिह पुत्र स्व0 देवनाथ सिह ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करना जिससे वादी के कंधे पर छर्रे लग गया, के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 227/22 धारा 307 भा0द0वि0 बनाम 1-तारकेश्वर सिह पुत्र स्व0 देवनाथ सिह ग्राम नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0  जितेन्द्र कुमार को सुपुर्द हुई । मुकदमा उपरोक्त की विवेचना से धारा 504/506 भा0द0वि0 एवं 3/25 शस्त्र अधि0 की बढोत्तरी की गई  ।
2.गिरफ्तारी का विवरण - आज दिनांक 07.07.22  को  उ0नि0 जितेन्द्र कुमार राय मय हमराह द्वारा मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त तारकेश्वर सिंह उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 देवनाथ सिंह सा0 नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को नहर पुलिया गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक अदद खोखा कार0 .315 बोर बरामद हुआ   पकड़े गए व्यक्ति को उसके जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराकर अभियुक्त को जुर्म धारा 307,504,506 भादवि व 3/25 A.Act में समय 19.20 हिरासत पुलिस मे लिया गया । तथा नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0स0 227/22 धारा 323/307/506 भा0द0वि0 व 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त –

1- तारकेश्वर सिंह उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 देवनाथ सिंह सा0 नरवे थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी-

 एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक अदद खोखा कार0

पुलिस टीम

जितेन्द्र कुमार राय ( उ0नि0 ) थाना बरदह जनपद आजमगढ
मनोज यादव (मुख्य आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ
प्रमोद सिह (मुख्य आरक्षी ) थाना बरदह जनपद आजमगढ

और नया पुराने