Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक आयोजित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, आजादी के 75 वर्ष का अवसर देश की वर्तमान युवा पीढ़ी को अमृत की तरह प्राप्त हो रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हमारी पार्टी हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त (क्रांति दिवस) से 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक मनाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ घरों पर तिरंगा झंडा लगायेगी। जिसमें एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा और ध्वज हेतु डंडा लेकर घरों पर ध्वज लगाने का कार्य करेंगे।
वही भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक सगड़ी बन्दना सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम सब आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अपने अपने घरों में तिरंगा लहराएंगे और सबको राष्ट्रीयता की भावना से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस अभियान में जुड़ने की आम जनता से अपील भी की है।
इस दौरान मौके पर जिलामंत्री नागेन्द्र पटेल, अरविन्द जायसवाल, जनक यादव, चन्द्रशेखर सिंह , जयप्रकाश सिंह, विजय कुमार पटेल, घनश्याम सिंह पटेल, प्रेमभूषण,सहजानंद, प्रवीण कुमार सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


और नया पुराने