आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
आज़मगढ़: दिनांक- 07.07.22 को उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह द्वारा निजामाबाद मोड़ पर मौजूद थे कि सूचना मिली कि ग्राम चड़ई का जिला बदर किया गया अपराधी नितेश यादव मोतीगंज बाजार मे मौजूद है इस सूचना पर तत्काल मोतीगंज बाजार पहुचकर कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम नितेश यादव पुत्र सरोज यादव निवासी ग्राम चड़ई थाना रानी की सराय आजमगढ़ बताया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मै जिला बदर अपराधी हूँ तथा 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था और आज घर जा रहा था, नितेश यादव उक्त को एडीएम प्रशासन आजमगढ़ के वाद संख्या 1788/2019 दिनांक 13.03.2022 के आदेशानुसार 06 माह तक जिला बदर का आदेश दिया गया है । जिसका तामीला नितेश यादव उपरोक्त को दिनांक 14.04.2022 को कराया गया है तामीला तिथि के अनुसार उक्त अभियुक्त की जिला बदर की कार्यवाही की अवधि 06 माह पुर्ण नही हो पायी है । अभियुक्त नितेश यादव उपरोक्त को धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियत्रँण अधिनियम का दण्डनीय अपराध बताकर उसे समय 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 210/22 धारा धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियत्रँण अधिनियम पंजीकृत कराया गया। तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ।
गिरफ्तारी का स्थान – मोतीगंज बाजार थाना रानी की सराय,आजमगढ़ समय 9.45 बजे दिनांक 7.7.22
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0स0 210/22 धारा धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियत्रँण अधिनियम थाना रानी की सराय आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 138/18 धारा 379 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़
2.मु0अ0सं0- 167/18 धारा 379 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़
3.मु0अ0सं 171/18 धारा 411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना रानी की सराय, आजमगढ.
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. नितेश यादव पुत्र सरोज यादव ग्राम चड़ई थाना रानी की सराय, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह ,का0 शशिभूषण, मु0आ0 मुलायम सिंह , का0 दिपाशूं थाना रानी की सराय आजमगढ़ ।