आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 जुलाई-- मुख्य कोषाधिकारी आजमगढ़ ने बताया है कि कोषागार आजगगढ़ से विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन का प्रेषण किया जाता है। कोषागार आजमगढ़ द्वारा किसी भी पेंशनर के पेंशन डाटा बेस के सम्बन्ध में कोई भी सूचना मोबाईल फोन, आदि के माध्यम से नहीं मॉगी जाती हैंl
उन्होंने कहा कि किसी भी महिला/पुरूष द्वारा पेंशन के डाटा सम्बन्धित सूचना का आदान-प्रदान पेंशनर कदापि न करें, जिससे किसी वित्तीय फ्राड/हॉनि से बचा जा सके।