आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 जुलाई-- परियोजना अधिकारी डूडा अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत 56वीं सीएसएमसी में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में चयनित कुल-395 लाभार्थियों में 129 लाभार्थी तथा नगर पंचायत बूढ़नपुर में चयनित कुल-936 लाभार्थियों में 85 लाभार्थी अपात्र पाये गये हैं, जिस पर आपत्ति हेतु अपात्र लाभार्थियों की सूची सम्बन्धित न0पा0प0/न0पं0 में दिनांक 30 जून 2022 को चस्पा करा दी गयी थी। उन्होने कहा कि उपरोक्त क्रम में अभी तक काई भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है, यदि किसी भी लाभार्थी को कोई आपत्ति हो तो सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को अपने नगर निकाय में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।