Breaking News

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आज़मगढ़ प्रवेश लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 जुलाई-- प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, अशोक कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रवेश सत्र अगस्त 2022-2023 हेतु दिनांक 07 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाईन आवेदन किया जाना है। इस जनपद के अन्तर्गत राजकीय आईटीआई, आजमगढ़ में कुल 19 ट्रेड, राजकीय आईटीआई फूलपुर में कुल 05 ट्रेड, राजकीय आईटीआई लालगंज में कुल 12 ट्रेड एवं राजकीय आईटीआई मेंहनगर में कुल 12 ट्रेड संचालित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निकटतम जनसेवा केन्द्र/साईबर कैफे से परिषद् की वेबसाईट www.scvtup.in पर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार ऑनलाईन आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उक्त के अतिरिक्त ऑनलाईन भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होने बताया कि सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु प्रवेश पंजीकरण शुल्क रू0 250 एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु प्रवेश पंजीकरण शुल्क रू0 150 है।

और नया पुराने