आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर पीएचसी मार्टिनगंज से लेकर तहसील मार्टिनगंज तक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
सब रोगों की एक दवाई, साफ-सफाई साफ-सफाई
हम सब लोगों ने ठाना है संचारी रोग मिटाना है
इस दौरान आशा और आशा संगिनी बहनों की नाराजगी भी सामने देखने को मिली जो कि विगत 3 महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है। वह चाहे आशा हो चाहे आशा संगिनी बहने, वह अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से भी नाराज हैं। उनका कहना है कि यदि कमीशन और टीए डीए हटा कर सरकार एक निश्चित मानदेय हमें देती तो शायद हमको इतने बुरे दिन देखने नहीं पढ़ते।
इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष संध्या सिंह, आशा संगिनी सुशीला यादव, आशा संगिनी निशा देवी, अर्चना देवी, अनिता राय, उर्मिला तिवारी, पूनम सिंह, सीमा यादव, कांता देवी, निशा देवी, लक्ष्मी गौर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम, शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर विश्वकर्मा, बीपीएम अनुज कुमार, सी एच ओ अतुल तिवारी, लक्ष्मी स्टाफ नर्स, महिमा राय, सुनीता, विनोद, फार्मासिस्ट डॉक्टर स्टाफ रैली में चढ़कर भाग लिया।