Breaking News

02 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 25 अगस्त-- युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ द्वारा स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में आयोजित 02 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह द्वारा शान्त स्वरूप गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर एवं 800मी0 दौड़ के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो इण्डिया योजना के माध्यम से भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार गांव में स्टेडियम का निर्माण कर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आगे बढ़कर अपने गांव/जनपद/प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामनाये हैं। 
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश सिंह महुवारी, महामंत्री भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ नन्हकू सरोज व नागेन्द्र पटेल, पूर्व प्रमुख एवं प्रमुख प्रतिनिधि मार्टिनगंज सौरभ सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ए0के0 पाण्डेय आदि मौजूद थे। 
आज सम्पन्न हुई प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स, भारोत्तोलन एवं वॉलीबाल का परिणात निम्न प्रकार है- पुरूष वर्ग मे- 100मी में अल्ताफ जावेद पल्हनी प्रथम, राहुल कन्नौजिया पल्हनी द्वितीय, गौरव कुमार यादव अहिरौला तृतीय, 200 मी0 में राजन यादव अहरौला प्रथम, आनन्द लालगंज द्वितीय, अयोध्या गोस्वामी महाराजगंज तृतीय, 400मी. अयोध्या गोस्वामी प्रथम, गोविन्द चौहान मिर्जापुर द्वितीय, सर्वेश यादव कोयलसा तृतीय, 800मी0 आनन्द गौड़ हरैया प्रथम, मृत्युन्जय निषाद पल्हनी द्वितीय, दुर्गा प्रसाद तृतीय, 1500मी0 अरविन्द कन्नौजिया महाराजगंज प्रथम, बृजेष पटेल हरैया द्वितीय, गोविन्द राजभर अजमतगढ़ तृतीय, 3000मी नरेन्द्र सरोज तहबरपुर प्रथम, बृजेश पटेल हरैया द्वितीय, शशि कुमार तरवां तृतीय, लम्बीकूद- अयोध्या गोस्वामी महाराजगंज प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय, लवकुश यादव अहरौला तृतीय, जेवलिन थ्रो- रीतीक सिंह कोयलसा प्रथम रामविनय निषाद पल्हनी द्वितीय, सूरज मावी तरवां तृतीय, महिला वर्ग में- 100मी0 शकिना बानो कोयलसा प्रथम, दीपामाला द्वितीय, खुशबू कुमारी तृतीय, 200मी0 शकीना बानो प्रथम, सपना पासवान तहबरपुर द्वितीय, खुशबू कुमार तहबरपुर तृतीय, 400मी0 मुसकान बानो कोयलसा प्रथम, सपना तहबरपुर द्वितीय, चहक बिलरियागंज तृतीय, 800मी0 रिंकी वर्मा प्रथम, चहक द्वितीय, चांदनी बिलरियागंज तृतीय, 1500मी0 किरन वर्मा प्रथम, रिंकी वर्मा द्वितीय, राजनन्दिनी यादव तृतीय, 3000मी0 किरन वर्मा प्रथम, रिंकी वर्मा द्वितीय, चांदनी कुमारी तृतीय, लम्बी कूद-शकीना बानो कोयलसा प्रथम, कृति यादव द्वितीय, खुशबू कुमारी तृतीय, जेवलिन थ्रो-शकीना बानो कोयलसा प्रथम, खुशबु कुमार द्वितीय, अन्तिमा यादव तरवां तृतीय, पुरूष वर्ग वॉलीबाल में विकास खण्ड अतरौलिया प्रथम, विकास खण्ड अहरौला द्वितीय, विकास खण्ड तहबरपुर तृतीय, वॉलीबाल महिला वर्ग-विकास खण्ड कोयलसा प्रथम, विकास खण्ड हरैया द्वितीय, विकास खण्ड पल्हनी तृतीय, भारोत्तोलन पुरूष वर्ग-55 किग्रा भारवर्ग में रामानुज यादव प्रथम, रामसागर कन्नौजिया द्वितीय, करन राजभर तृतीय, 61 किग्रा भारवर्ग-विपुल यादव प्रथम, नीरज यादव अहरौला द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय, 67 किग्रा0 सुदेश पाण्डेय अहरौला प्रथम, रामजीत यादव द्वितीय 73 किग्रा0 भार वर्ग हिमांशु चौबे कोयलसा प्रथम, यशवन्त यादव लालगंज द्वितीय, अनिरूद्ध चौहान तृतीय, भारोत्तोलन महिला वर्ग-45 किग्रा0 काजल यादव अहरौला प्रथम, गरिमा यादव अहरौला द्वितीय, चांदनी सिंह बिलरियागंज तृतीय, 49किग्रा0 शकीना बानो प्रथम, 55 किग्रा0 राजनन्दिनी यादव तहबरपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स, वॉलीबाल एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ए0के0 पाण्डेय द्वारा किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने आये हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खेलकूद प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का संचालन डा0 चन्द्रभान सिंह व राजेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
खेलो  दूसरे दिन का परिणाम इस प्रकार रहा-कबड्डी पुरूष-वि0ख0 अजमतगढ़ प्रथम, वि0ख0 पल्हनी द्वितीय, वि0ख0 तहबरपुर तृतीय, कुश्ती पुरूष-50किग्रा0 में अमरनाथ चौहान वि0ख0 पल्हनी प्रथम, अमरदीप यादव वि0ख0 महराजगंज द्वितीय, अभिमान यादव वि0ख0 अजमतगढ़ तृतीय, 54 किग्रा0-दीपांशु वि0ख0 पल्हनी, मंगेश यादव वि0ख0 लालगंज द्वितीय, बृजेश यादव वि0ख0 लालगंज तृतीय, 58 किग्रा0-अभिषेक वि0ख0 लालगंज प्रथम, दुर्गेश वि0ख0 सठियांव द्वितीय, गुड्डू वि0ख0 मिर्जापुर तृतीय, 63 किग्रा0-रमाकान्त वि0ख0 तहबरपुर प्रथम, आयुष वि0ख0 बिलरियागंज द्वितीय, बलिराम वि0ख0 अजमतगढ़ तृतीय, 200 मी0 दौड़ पुरूष-करन वि0ख0 कोयलसा प्रथम, मुजम्मिल वि0ख0 पल्हनी द्वितीय, धुरेन्द्र प्रताप वि0ख0 पल्हनी तृतीय, लम्बीकूद पुरूष- प्रदीप कुमार वि0ख0 रानी की सराय प्रथम, अजीत कुमार वि0ख0 सठियॉंव द्वितीय, आयुष पाण्डेय वि0ख0 कोयलसा तृतीय, गोलाक्षेपण पुरूष-संजय सिंह वि0ख0 कोयलसा प्रथम, कर्मवीर िंसंह वि0ख0 कोयलसा द्वितीय, शिवम राय वि0ख0 तहबरपुर तृतीय, डिस्कस थ्रो़ पुरूष-कर्मवीर सिंह वि0ख0 कोयलसा प्रथम, संजय िंसह वि0ख0 कोयलसा द्वितीय, लक्ष्मीकान्त यादव वि0ख0 फूलपुर तृतीय, भारोत्तोलन पुरूष- 56किग्रा0-आशुतोष राय वि0ख0 तहबरपुर प्रथम, कृष्णमोहन राय वि0ख0 तहबरपुर द्वितीय, कमलेश वि0ख0 मिर्जापुर तृतीय, 69 किग्रा0-अनिरूद्ध चौहान वि0ख0 तहबरपुर प्रथम, गुलाब सिंह वि0ख0 अहरौला द्वितीय, शिवम यादव वि0ख0 मिर्जापुर तृतीय, 85किग्रा0- शिवम राय वि0ख0 तहबरपुर प्रथम, देवेन्द्र प्रताप वि0ख0 अहरौला द्वितीय, अद्विक प्रताप सिंह वि0ख0 अहरौला तृतीय, कबड्डी महिला-वि0ख0 अजमतगढ़ प्रथम, वि0ख0 पल्हनी द्वितीय, वि0ख0 कोयलसा तृतीय, 200मी0 दौड़ महिला- शकीना बानो वि0ख0 कोयलसा प्रथम, डिम्पल पटेल वि0ख0 कोयलसा द्वितीय, डिम्पल यादव वि0ख0 अजमतगढ़ तृतीय, 3000 मी0 दौड़ महिला- किरन वर्मा वि0ख0 कोयलसा प्रथम, अस्मिता वर्मा वि0ख0 कोयलसा द्वितीय, सुप्रिया पाल वि0ख0 अजमतगढ़ तृतीय, लम्बीकूद महिला- डिम्पल पटेल वि0ख0 कोयलसा प्रथम, सुप्रिया पाल वि0ख0 अजमतगढ़ द्वितीय, सकीना वि0ख0 कोयलसा तृतीय, गोलाक्षेपण  महिला-अस्मिता वि0ख0 कोयलसा प्रथम, अंजू राजभर वि0ख0 कोयलसा द्वितीय, सकीना वि0ख0 कोयलसा तृतीय, डिस्कस थ्रो महिला- निक्की वि0ख0 कोयलसा प्रथम, अंजू वि0ख0 कोयलसा द्वितीय, अस्मिता वर्मा वि0ख0 कोयलसा तृतीय भारोत्तोलन महिला- 53 किग्रा0- शिक्षा यादव वि0ख0 मिर्जापुर प्रथम, अंशिका चौहान वि0ख0 अहरौला द्वितीय 58 किग्रा0- साबरमती मौर्या वि0ख0 सठियॉंव प्रथम, वरूणा चौहान वि0ख0 अहरौला द्वितीय 63 किग्रा0-प्रिया चौहान वि0ख0 पल्हनी प्रथम, जया विश्वकर्मा वि0ख0 सठियॉंव द्वितीय। 
02 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने किया। उन्होने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अपने विकास खण्ड, जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है। 
उन्होंने जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के विषय में संक्षेप में बताया। 
इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन, उपदुग्धशाला विकास अधिकारी सुधाकर प्रसाद, जिम्नास्टिक कोच मंगल प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीरेन्द्र कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, भृगुनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, महेन्द्र प्रताप अस्थाना, शरद कुमार वर्मा, रणधीर कुमार, मोहन राम आदि उपस्थित रहें।

और नया पुराने