Breaking News

पेंशन को आधार से करा लें लिंक, नहीं तो रुक सकती है पेंशन की अगली किश्त।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अगस्त-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जनपद आजमगद के समस्त वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को सूचित किया है कि जिन लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त हो रही है और यदि वे अपने वृद्धावस्था को आधार से लिंक नहीं कराये हैं, ऐसे लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नम्बर के साथ अपने-अपने विकास खण्डों में अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ में सम्पर्क कर पेंशन को आधार से लिंक करा लें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की अगली किश्त की धनराशि प्राप्त नहीं होगी। जिसके लिए पेंशन धारक स्वयं जिम्मेदार होगें।
उन्होने बताया कि जनपद में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की कुल संख्या 139640 है, जिसमें से डीडब्ल्यूओ द्वारा आधार सीडिंग की संख्या 36609 है, लाभार्थी द्वारा आधार सीडिंग की संख्या 38853 है, कुल आधार सीडिंग की संख्या 76444 (54.74 प्रतिशत) है। उन्होने बताया कि जनपद में अभी भी 62707 पेंशनरों का आधार सीडिंग अवशेष है। उन्होने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी दिनाक 10 अगस्त 2022 तक पेंशन को आधार से अवश्य लिंक करा लें। 

और नया पुराने