Breaking News

तिरंगे के साथ जीयनपुर में सातवीं मोहर्रम का निकाला जुलूस, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: - सगड़ी तहसील के जीयनपुर में सातवीं मोहर्रम का जुलूस अपनी पुरानी रवायात के अनुरूप उठाया गया. कोरोना काल में 2 वर्षों तक लगी रही पाबंदियों के बाद इस वर्ष मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नेहाल मेंहदी की देखरेख में तिरंगे के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस निकालने से पूर्व मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना ने कर्बला की जंग के बारे में बताया. कर्बला में शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद कर मजलिस में बैठे लोग रोने लगे।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में 7 मोहर्रम का जुलूस अपनी पुरानी रवायत के अनुरूप उठाया गया। कोरोना काल मे 2 वर्षों तक लगी रही पाबन्दियों के बाद इस वर्ष सातवीं मोहर्रम का जुलूस मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नेहाल मेंहदी के देख रेख में निकाला गया।  सबसे पहले कुरैश नगर से नौहा पढ़कर कर्बला मैदान से राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस लेकर चुनूगपार मोंड और समतानगर होते हुए जीयनपुर चौक पर पहुंच कर। नौहा पढ़ कर या हुसैन या हुसैन कर मातम  किया गया। उसके बाद जुलुस अलम और ढोल ताशों के साथ आजाद नगर होते हुए कर्बला के मैदान में जाकर जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सातवीं के जुलूस के दौरान नेहाल मेंहदी ने एक तरफ से रास्ते को खुलवा कर आवागमन को चालू रखा। यात्रियों को किसी भी प्रकार कोई समस्या नही हुई। 
इस अवसर पर नेहाल मेंहदी, जीशान मेंहदी, आदिल अब्बास, जफर इमाम,शहजान मेंहदी, नसीम अब्बास, अजहर अली, कैसर अली,ज़ैद अली, आसिफ़ खान, तसुव्वर अली,  अयाज़ अब्बास, सज्जाद, आमिर, रज़ा, आफ़ताब मास्टर, इरशाद खान, आदि लोग रहे।

और नया पुराने