आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 05 अगस्त-- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जनपद में उपलब्ध सभी प्रकार की दाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जनपद में उपलब्ध सम्पूर्ण प्रकार की दाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, खाद्य दाल में मिलावट की रोकथाम का पता लगाने, लेबलिंग प्रावधान तथा मानक विहीन दाल की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आजमगढ़ की टीम ने आज पैन इण्डिया संस्था के सहयोग से पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न स्थलों से दाल के उपलब्ध विभिन्न प्रकार उर्द दाल, चना दाल, अरहर दाल, मसूर दाल, राजमा, मटर दाल, काबूली चना, मूंग दाल, लोबिया, हरी मूंग के समस्त खुले एवं ब्राण्डेड, कुल 20 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु निर्धारित प्रयोगशाला को भेजा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त विभाग द्वारा कार्ययोजना के अनुरूप अग्रिम कार्यवाही किया जायेगा।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, अंकित कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह एवं पैन इण्डिया के प्रतिनिधि शामिल रहे।