आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 05 अगस्त-- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़, की सचिव अनीता ने अवगत कराया है कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जनपद आजमगढ़ के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पारिवारिक न्यायालय में मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। पारिवारिक मुकदमों के अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन दिनांक 06 अगस्त 2022, 08 अगस्त 2022 तथा 11 अगस्त 2022 को हॉल ऑफ जस्टिस दीवानी न्यायालय परिसर, आजमगढ़ में किया जा रहा है। जिन वादकारियों को पारिवारिक न्यायालय से सम्बन्धित नोटिस निर्गत की गयी है या जो पक्षकार अपना पारिवारिक वाद सुलह समझौते के आधार पर कराना चाहते हैं, वे उक्त तिथियों में न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराकर लाभ उठा सकते है।