आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 05 अगस्त-- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया है कि पूर्वदशम एंव दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु निर्गत समय सारणी के अनुसार समस्त प्रकार की पूर्वदशम (कक्षा 9-10)/दशमोत्तर कक्षाओ में अध्यनरत छात्र/ात्राओं के आनलाइन आवदेन से वितरण तथा अन्य कार्यों हेतु समय सारणी निर्गत की गई है। जिसमे पूर्वदशम छात्रवृत्ति नवीन व नवीनीकरण हेतु अवशेष छात्र/छात्राओं के आनलॉइन आवेदन करने की तिथि 02 जुलाई 2022 से 07 अक्टुबर 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको साहित संस्था मे जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2022 तथा संस्था द्वारा आनलॉइन आवेदन की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेखो से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 20 अक्टुबर 2022 निर्धरित की गई है। साथ ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति नवीन व नवीनीकरण हेतु अवशेष छात्र/छात्राओं के आनलॉइन आवेदन करने की तिथि 08 जुलाई 2022 से 07 नवम्बर 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित संस्था में जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2022 तथा संस्था द्वारा आनलॉइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022 निर्धारित की गई है।
संस्था में अध्यनरत सभी पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना में रिनिवल व फ्रेश श्रेणी के अन्तर्गत आवेदन करायें तथा यह भी अवगत कराये कि छात्र/छात्राआें का राष्ट्रीयकृत बैंक में समान्य बचत खाता होना अनिवार्य /अनुमन्य है तथा जिन छात्र/छात्राओं के आधार कार्ड में कोई डाटा गलत/त्रुटिपूर्ण है, तो उससे संम्बन्धित विवरण आधार कार्यालय से शुद्ध करा लें।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त पूर्वदशम/दशमोत्तर स्तर की शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि संस्था मे अध्यनरत पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन कराये तथा छात्र/छात्राओं द्वारा दिये गये आनलॉइन आवेदन पत्रां का मिलान करते हुए अपने स्तर से भी समानान्तर सत्यापित/अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें।