आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 27 अगस्त-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2022 को हाकी के जादूगर स्व0 मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालकों की जनपदीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अनुमन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले जनपद की इच्छुक हाकी टीम अपने खिलाड़ियों के आयु प्रमाण पत्र सहित अपनी प्रविष्टि दिनांक 29 अगस्त 2022 की प्रातः 08ः00 बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में जमा कर सकते हैं तथा अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क कर सकते हैं।
उक्त प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हाकी खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को प्रतियोगिता का अवसर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किया जाता है। इस प्रतियोगिता में प्रवेष निःशुल्क है तथा जनपद के किसी भी हाकी क्लब/विद्यालय/संस्था की टीम प्रतिभाग कर सकती है। हॉकी प्रतियोगिता के साथ ही फुटबाल, कुश्ती एवं बाक्सिंग खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।