Breaking News

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की बैठक आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 27 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की बैठक आयोजित की गयी। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को सुचारू रूप से संचालित किया जाय तथा नवनियुक्त अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि अपने विषय अनुरूप छात्रों को कोचिंग में शिक्षण कार्य करें, जिससे छात्र शिक्षा प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिल कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उमेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य डायट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री मोती लाल एवं समस्त सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने