आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 27 अगस्त-- जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा -9 एवं 11 के छात्र छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण आवेदन पत्रों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की पूर्व निर्धारित तिथियों में वृद्धि करते हुए संशोधित नवीन समय सारिणी निर्धारित की गयी है। जिसके अन्तर्गत संस्था के प्रधान द्वारा कक्षा -9 एवं 11 में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क रु0 50 (रुपये पचास मात्र) प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा करने एवं जमा किये गये पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर 2022 (मध्यरात्रि 12ः00 बजे तक), वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड किये गये छात्र/छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि) को भली-भांति चेक (जाँच) करने की तिथि 11 सितम्बर से 15 सितम्बर 2022 तक निर्धारित की गयी है। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबन्धित रहेगा। ऑनलाइन अपलोड किये गये छात्रों के विवरणों में जांचोपरान्त यदि किसी प्रकार का संशोधन वांछित है तो उसे संस्था के प्रधान द्वारा पुनः वेबसाइट पर संशोधित/अपडेट करने की तिथि 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 (मध्यरात्रि 12ः00 बजे तक) निर्धारित की गयी है। इस अवधि में किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड/स्वीकार नहीं किया जायेगा। केवल संशोधन ही स्वीकार किये जायेगें। संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं तत्सम्बन्धी कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अन्तिम तिथि 10 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गयी है।
उक्त के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा-9 एवं 11 के छात्र/छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण आवेदन पत्रों को उक्तानुसार निर्धारित नवीन संशोधित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन अपलोड कराये जाने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करायें।